फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को डंपर ने कुचला, 13 की मौत
गुजरात
गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आधी रात फुटपाथ पर सो रहे लोगों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
सूरत के किम रोड पर हुआ हादसा
सोमवार को गुजरात के सूरत स्थित किम रोड किनारे (फुटपाथ) पर 18 लोग सो रहे थे। देर रात एक ट्रक आ रहा था। इसी बीच सामने से एक अन्य वाहन आ गया। जिससे ट्रक चालक ने स्टीयिरिंग पर से नियंत्रण खो दिया और सूरत के किम रोड किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार, हादसे में 13 की मौत हो गई है और बाकी अन्य घायल हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छह महीने की एक बच्ची को चमत्कारिक ढंग से दुर्घटना में बचाया गया है. हालांकि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है. मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ का मूल निवासी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
सूरत हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि सूरत में ट्रक दुर्घटना के कारण जान का नुकसान दुखद है. मेरी सांत्वना शोक संतप्त परिवारों के साथ है. प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों.

पाठको की राय